कालीवाहन मंदिर में मिशन शक्ति के तहत किया गया जागरूक

करंट विज़न संचाददाता

इटावा। वासंतिक नवरात्र के अवसर पर कालीवाहन मंदिर परिसर मे प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर जागरूक किया। महिला थाना प्रभारी निर्मला कुमारी के निर्देशन में शक्ति मोबाइल पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा एवं सहायता सेवाओं के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा आवश्यकता पड़ने पर इनके उपयोग हेतु अवगत कराया गया।साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। पुलिस द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक एवं सशक्त बनाए जाने हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं।उपनिरीक्षक आकांक्षा सिंह सहित टीम मौजूद रही। जागरूक करती पुलिस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *