current vision
भरथना। कस्बे में आए दिन होने वाली मनमानी वसूली से परेशान ऑटो चालकों ने करीब एक सप्ताह पहले भरथना थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह को लिखित शिकायत देते हुए मनमानी वसूली तथा आए दिन होने वाली अभद्रता से निजात दिलाए जाने की मांग की थी जिस पर थाना प्रभारी द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कराई जिस पर जांच में तय राशि से अधिक वसूली की बात सामने आई।
नगर पालिका द्वारा वसूली का टेंडर निरस्त होने पर ऑटो चालकों में खुशी की लहर दौड़ गई। ऑटो चालकों ने थाना प्रभारी का आभार जताते हुए उनका सम्मान किया। गुरुवार की शाम थाना परिसर में करीब दो दर्जन से अधिक ऑटो चालकों ने थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह तथा अपराध निरीक्षक अरिमर्दन सिंह को माल्यार्पण तथा शॉल उढ़ाने के साथ पुष्प वर्षा व मिठाई खिलाकर आभार जताते हुए सम्मान किया। इस दौरान थाना प्रभारी ने सभी ऑटो चालकों को निर्देशित करते हुए यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क पर वाहन खड़ा न करने साथ ही निर्धारित रफ्तार से ज्यादा ऑटो न चलाने तथा मेहनत के साथ परिवार का भरण पोषण करने पर जोर दिया। मौके पर मौजूद सभी ऑटो चालकों ने थाना प्रभारी के निर्देशों का समर्थन किया। इस दौरान ऑटो चालक विजय दुबे, दशरथ, बबलू, योगेश, पुत्तन, गोविंद, बलवीर, आकाश, कन्हैया, संतोष कुमार , छोटू, सुबोध कुमार, दीपू, विष्णु समेत दो दर्जन से अधिक ऑटो चालक मौजूद रहे।
