ढाई घंटे की इस फिल्म में मोहित, जाने-माने अभिनेता अनिल कपूर की बेटी के बॉयफ्रेंड का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं
करंट विज़न संवाददाता
दिबियापुर ।औरैया ।ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर 5 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ‘सूबेदार’ में दिबियापुर के मोहित त्रिपाठी ने खास भूमिका निभाई है। ढाई घंटे की इस फिल्म में मोहित, जाने-माने अभिनेता अनिल कपूर की बेटी के बॉयफ्रेंड का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। मोहित त्रिपाठी ने दिबियापुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से स्कूली शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन किया।कॉलेज के दौरान ही वे थिएटर सोसायटी ‘द फेयर्स’ से जुड़ गए, जहाँ उन्होंने अभिनय की बारीकियां सीखीं। शुरुआत में मोहित को काफी संघर्ष करना पड़ा। बाद में उन्हें एड फिल्मों में काम मिलने लगा। दिल्ली में लगभग 15 साल तक थिएटर में सक्रिय रहने के बाद, उन्होंने वर्ष 2023 में मुंबई का रुख किया। मोहित ने छोटे पर्दे की फीचर फिल्मअनिल कपूर के कंधों पर टिकी है, जो सूबेदार अर्जुन का किरदार निभा रहे हैं।
फिल्म की कहानी के अनुसार, सूबेदार अर्जुन (अनिल कपूर) रिटायर होकर अपनी बेटी श्यामा (राधिका मदान) के साथ रहता है, जबकि उसकी पत्नी की दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है। अर्जुन रेत माफिया और भ्रष्टाचार से लड़ते हुए अपने सम्मान और बेटी की रक्षा करता है। मोहित फिल्म में श्यामा के बॉयफ्रेंड के रूप में उसकी लगातार देखभाल करता है और उसके करीब आता है।
