करंट विजन संवाददाता इमरान खान
जनपद इटावा के विकास हेतु एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिलाधिकारी श्री शुभ्रांत शुक्ला के प्रयासों से विकासखंड चकरनगर के अंतर्गत ग्राम कांयछी संपर्क मार्ग के नवनिर्माण कार्य को शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
इस महत्वपूर्ण स्वीकृति से क्षेत्र के निवासियों को आवागमन में सुगमता प्राप्त होगी। साथ ही, यह मार्ग स्थानीय लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य एवं व्यापारिक गतिविधियों तक पहुंच को आसान बनाएगा, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।
स्थानीय जनता द्वारा इस निर्णय का स्वागत किया गया है तथा प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की जा रही है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके।
