खागा में एंटी रोमियो टीम का बहू-बेटी सम्मेलन, 100 बालिकाएं हुईं जागरूक

महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति केंद्र और हेल्पलाइन की दी गई जानकारी

करंट विज़न संवाददाता

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एंटी रोमियो टीम, थाना खागा द्वारा कमला बालिका इंटर कॉलेज, खागा में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 100 बालिकाओं ने सहभागिता की।सम्मेलन के दौरान बालिकाओं को महिलाओं के अपहरण से संबंधित बढ़ते मामलों के प्रति जागरूक किया गया तथा थाना परिसर में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई।पुलिस प्रशासन ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *