एसपी फतेहपुर के निर्देशन में कोतवाली क्षेत्र में चला जागरूकता अभियान
फतेहपुर।एसपी फतेहपुर के निर्देशन में थाना कोतवाली की एण्टी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा जागरूकता पम्पलेट भी वितरित किए।अभियान के दौरान टीम ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में वे बिना किसी भय के पुलिस सहायता ले सकती हैं। महिला हेल्पलाइन, आपातकालीन नंबर और मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को प्राथमिकता दी जा रही है। इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
