करंट विज़न संवाददाता
प्रयागराज। झूँसी के छतनाग स्थित के०एन०एस०एस० स्कूल एंड कॉलेज में वार्षिकोत्सव बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के होनहार एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक आर०बी० सिंह ने दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना के साथ किया। वार्षिकोत्सव के माध्यम से विद्यालय प्रबंधन ने यह संदेश दिया कि संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के रचनात्मक एवं सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रवक्ता (जीव विज्ञान) दुर्गेश पाल एवं कोऑर्डिनेटर सृष्टि सिंह ने कुशलतापूर्वक किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अमृता मिश्रा तथा समस्त विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम को आकर्षक एवं रचनात्मक स्वरूप प्रदान किया।इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता (हिंदी) कमल यादव द्वारा लिखित नाटक का विद्यार्थियों ने शानदार मंचन किया, जिसे उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम के अंत में ओलंपियाड के विजेता विद्यार्थियों तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में वरिष्ठ प्रवक्ता कमल यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता जताई।
