एस.एस. मेमोरियल इंटर कॉलेज पूरनपुर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

करंट विज़न संवाददाता
ताखा ,इटावा

ताखा क्षेत्र के ग्राम पुरनपुर स्थित एस.एस. मेमोरियल इंटर कॉलेज में वार्षिक उत्सव समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान (मौज कुदरैल) जिलेदार कश्यप द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक और लोक विधाओं पर आधारित प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं। नन्हें बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में समां बांध दिया समारोह के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य मिथिलेश कुमार यादव एवं कार्यक्रम संचालक गौरव यादव ने मुख्य अतिथि प्रधान जिलेदार कश्यप, संजीव कश्यप और संदीप शर्मा का फूलमाला व पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मिथिलेश कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि: “ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा निखरकर सामने आती है। शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।” अतिथियों ने भी विद्यार्थियों की प्रतिभा की मुक्त कंठ से सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय स्टाफ, भारी संख्या में अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *