सेविन हिल्स में हुआ एनुअल अचीवमेंट अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। सेवेन हिल्स इंटर कॉलेज में शनिवार को “एनुअल अचीवमेंट अवॉर्ड फंक्शन 2025-26” का आयोजन बड़े धूमधाम से हुआ, जिसमें प्रत्येक कक्षा के सभी विजयी छात्र- छात्राओं को मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ इटावा सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ आनंद मुनि, विद्यालय के चेयरमैन शिव किशोर दुबे एडवोकेट, विद्यालय के ट्रस्टी सुनील राजपूत एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य सौरभ दुबे के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र- छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के नृत्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की गई। कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके अभिभावक उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ आनंद मुनि ने विद्यालय के बच्चों एवं उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि किस प्रकार माता पिता अपने बच्चों में जीवन में सफल होने के सपनों को सजाकर उन्हें उनके लक्ष्य तक पहुंचने में सहायक हो सकते हैं। विद्यालय के शिक्षक भी बच्चों के भीतर छिपी उनकी विशेष प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने में सहायक बनें। उन्होंने इस अवसर पर प्रतिभाग करने वाले बच्चों की प्रतिभा को खूब सराहा और बधाई दी। इसके उपरांत प्रत्येक कक्षा के प्रत्येक सेक्शन से लगभग 15 से भी ज्यादा उपलब्धि अर्जित करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के चेयरमैन शिव किशोर दुबे एडवोकेट एवं ट्रस्टी सुनील राजपूत ने बच्चों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाइयां तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य सौरभ दुबे ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में आज के इस दिन पुलवामा के हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ करते डा. आनन्द।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *