सैफ़ई मेडिकल कॉलेज के पूर्व निदेशक प्रो. राजेंद्र प्रसाद को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा

सैफ़ई मेडिकल कॉलेज के पूर्व निदेशक प्रो. राजेंद्र प्रसाद को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा.

करंट विज़न इमरान खान

(सैफ़ई)
भारत सरकार द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में विशिष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए सैफ़ई मेडिकल कॉलेज (उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय) के पूर्व निदेशक प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।

प्रो. राजेंद्र प्रसाद टीबी तथा फेफड़ों से संबंधित रोगों के क्षेत्र में देश के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित चिकित्सकों में सम्मिलित हैं। उन्होंने अपने दीर्घ सेवाकाल के दौरान चिकित्सा सेवा, चिकित्सा शिक्षा तथा अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। विशेष रूप से क्षय रोग (टीबी) के नियंत्रण, उपचार एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त हुई है।

प्रो. राजेंद्र प्रसाद पूर्व में सैफ़ई मेडिकल कॉलेज के निदेशक पद पर कार्यरत रहे हैं। उनके नेतृत्व में संस्थान में शैक्षणिक गुणवत्ता, चिकित्सा सेवाओं के विस्तार तथा शोध गतिविधियों को सुदृढ़ किया गया, जिससे संस्थान की प्रतिष्ठा प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हुई।

पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर जनपद इटावा सहित सैफ़ई मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों, शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया है। यह सम्मान जनपद एवं प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

उल्लेखनीय है कि पद्म श्री पुरस्कार भारत सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट सेवा एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाने वाला एक प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *