अंजू यादव बनी अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की लाइनपार अध्यक्ष

करंट विजन संवाददाता इमरान खान

इटावा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक युवा जिला प्रभारी उत्तम सिंह प्रजापति के आवास पर व्यापारी नेता जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन के नेतृत्व में आयोजित की गई
बैठक की अध्यक्षता युवा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने की।
महिला जिला अध्यक्ष अर्चना कुशवाहा, महिला जिला महामंत्री वर्षा दुबे ने महिला व्यापार मंडल का विस्तार करते हुए लाइनपार महिला व्यापार मंडल का गठन किया जिसमें महिला व्यापारी अंजू यादव को लाइनपार का अध्यक्ष बनाया गया तनु वर्मा, करिश्मा ठाकुर को उपाध्यक्ष एवम् सोनी यादव को मंत्री,टीना को सदस्य बनाया गया।

युवा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुशवाह, युवा जिला प्रभारी उत्तम सिंह प्रजापति ने वरिष्ठ व्यापारी संतोष कुमार राजपूत भट्टा वालों को युवा व्यापार मंडल का जिला संरक्षक मनोनीत किया।

महिला जिला संरक्षक मीरा तिवारी,जिला अध्यक्ष अर्चना कुशवाहा,महामंत्री वर्षा दुबे ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को व्यापार मंडल का प्रमाण पत्र एवं सदस्यता रसीद देकर फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को जिला कोषाध्यक्ष सर्वेश चौहान, जिला प्रवक्ता इकरार अहमद, युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा, नगर प्रभारी संजय वर्मा, जिला उपाध्यक्ष ऋषि पोरवाल ने संबोधित किया।

इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष लल्लू वारसी, जिला मंत्री यामीन रिंकू चौधरी, महिला जिला उपाध्यक्ष श्रद्धा यादव, जिला मंत्री मनीषा तिवारी, नगर मंत्री उमेश कुशवाहा, युवा नगर मंत्री आकाश वर्मा सहित अन्य व्यापारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *