करंट विज़न संवाददाता
इटावा
समाजसेवी संस्था एक गूंज सेवा समिति उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस जय नारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बरेली में आयोजित किया गया। जिसमें उत्तराखंड ,मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, जम्मू , राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के शिक्षक , समाजसेवियों और खिलाड़ी सहित 151 लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपद इटावा, विकास खंड ताखा के उच्च प्राथमिक विद्यालय सोरों के शिक्षक अमित सिंह चौहान को ‘राष्ट्र गौरव पारस रत्न शिक्षक सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। शिक्षक को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके नवाचारी प्रयासों, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने कहा समाज सेवा के क्षेत्र में एक गूंज द्वारा उत्तर प्रदेश में नहीं बल्कि विभिन्न राज्यों में कार्य किया जा रहा है समाज सेवा के हर कार्य में संस्था बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है शिक्षक ही समाज की दिशा और दशा बदलने का कार्य करते हैं और समाज को ऊंचाइयों पर पहुंचाते हैं एससी एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया ने कहा संस्था द्वारा जो कार्य किये जा रहे हैं वो सराहनीय हैं। समाज की दिशा और दशा बदलने का कार्य शिक्षकों के द्वारा किया जाता है यह सम्मान समारोह निरंतर किया जा रहा है इसके लिए संस्था बधाई की पात्र है प्रोफेसर रामबाबू सिंह ने कहा आज संस्था उत्तर प्रदेश में नहीं, बल्कि पूरे भारत में संस्था का विस्तार हो गया है इसी तरह से निरंतर शिक्षा और समाज के क्षेत्र में कार्य करती रहे। प्रधानाचार्य डॉ रवि शरण सिंह चौहान ने कहा संस्था द्वारा जगपाल सिंह चौहान स्मृति राष्ट्र शिक्षक सम्मान 2026 से शिक्षकों को सम्मानित किया गया है जो कि सराहनीय प्रयास है। संस्था के अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर ) ने संबोधित करते हुए कहा संस्था का आज छठें स्थापना दिवस में 11 राज्यों के 151 लोगों को सम्मानित किया किया गया है जो संस्था के लिए महत्वपूर्ण पल है। स्थापना दिवस के अवसर पर प्रमुख रूप से वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार,शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ महेंद्र देव, एससी एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया, प्रतिपाल सिंह ( बंटी ठाकुर) प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
