बच्चों में शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार होना भी आवश्यक – शिवप्रसाद

इटावा। बाबूराम सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज बकेवर में प्रार्थना सभा के दौरान विद्यालय के प्रबंधक शिवप्रसाद यादव ने विद्यार्थियों को सफलता के मूल मंत्र बताए। उन्होंने कहा कि केवल शिक्षित होना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि बच्चों में अच्छे संस्कारों का होना भी उतना ही आवश्यक है। प्रबंधक श्री यादव ने अभिभावकों को बच्चों के खान-पान और अत्यधिक मोबाइल फोन के उपयोग को लेकर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बाजार में मिलने वाले अधिकांश खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन घर का बना भोजन करने और बाहर के खाद्य पदार्थों से दूरी बनाए रखने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने बच्चों में बढ़ती मोबाइल फोन की गलत आदतों पर चिंता जताते हुए कहा कि स्मार्टफोन बच्चों का ध्यान शिक्षा से भटकाता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को स्मार्टफोन न दें, ताकि वे सही दिशा में आगे बढ़ सकें। प्रबंधक ने जानकारी दी कि नए शैक्षिक सत्र में विद्यालय में ई-लाइब्रेरी, विशाल कंप्यूटर लैब एवं डिजिटल बोर्ड जैसी आधुनिक शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अंत में उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बेनी राम पाल ने प्रबंधक शिवप्रसाद यादव का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बोलते चेयरमैन शिवप्रसाद यादव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *