पुरुष एवं महिला कबड्डी टीमों का इस प्रतियोगिता में आगाज होगा जिन्हें पुरस्कार के साथ रुकने, ठहरने व भोजन की व्यवस्था का पूर्ण प्रबंध किया गया है
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। कस्बा बकेवर कन्या पाठशाला के सामने 12 व 13 मार्च को अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता तथा वरिष्ठ जन व प्रबुद्ध जनों का सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संरक्षक गोपाल मोहन शर्मा ने देते हुए बताया की कार्यक्रम पंडित श्री नारायण शर्मा की स्मृति में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता के साथ जनपद व पड़ोसी जनपदों के आए हुए प्रबुद्ध जनों को भी सम्मानित किया जाएगा। श्री शर्मा ने बताया कि कबड्डी भारत की माटी से जुड़ा हुआ खेल है इसलिए इसके विस्तार के लिए गांव-गांव में प्रतियोगिताओं के माध्यम से नौजवानों को खेल से जोड़ने का प्रयास व परंपरा है। श्री शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित मातृ संगठन, जिला अध्यक्ष, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष के अलावा ब्लॉक प्रमुख, पूर्व प्रमुख, चेयरमैन, पूर्व चेयरमैन सहित तमाम समाज सेवी संस्थाओं के अग्रणी लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।श्री शर्मा ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता में भारतवर्ष के कई राज्यों की पुरुष एवं महिला कबड्डी टीमों का इस प्रतियोगिता में आगाज होगा जिन्हें पुरस्कार के साथ रुकने, ठहरने व भोजन की व्यवस्था का पूर्ण प्रबंध किया गया है। उन्होंने सभी कबड्डी खिलाड़ियों से आग्रह किया है कि अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक टीमें 12 मार्च को प्रातः 10 बजे तक बकेवर कन्या पाठशाला के सामने पंजीकरण करा लें। श्री शर्मा ने सभी दर्शकों , प्रमुख गणमान्य जनों को प्रतियोगिता में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम की जानकारी देते संयोजक गोपाल मोहन शर्मा।
