करंट विज़न संवाददाता
याकूबपुर। कस्बे में सोमवार को यातायात नियमों का खुलेआम उल्लंघन करते हुए एक बाइक पर चार युवक सवार दिखे। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।यह घटना औरैया जनपद के याकूबपुर पुलिस चौकी इलाके की है। वायरल तस्वीर में चारों युवक बिना हेलमेट के एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर सड़क पर जा रहे हैं, जो स्पष्ट रूप से यातायात नियमों का उल्लंघन है।औरैया जनपद में पहले भी यातायात पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा ऐसे मामलों में भारी चालान किए गए हैं। हालांकि, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर इन कार्रवाइयों का कोई खास असर देखने को नहीं मिला है। अब देखना यह है कि संबंधित विभाग इस ताजा मामले पर क्या कार्रवाई करता है।
