करंट विज़न संवाददाता
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय बलराम सिंह यादव के पुत्र स्वर्गीय अजय कुमार यादव के निधन पर उनके परिजनों से मिलने उनके आवास ‘बलराम सिंह चौराहे’ पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव भी मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर स्वर्गीय अजय कुमार यादव की पत्नी पूर्व ब्लॉक प्रमुख (ताखा) श्रीमती पीयूषा यादव, उनके पुत्र शार्दुल सिंह यादव (एडवोकेट) और सिद्धार्थ सिंह यादव को ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद और सहयोग का भरोसा दिया। मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री काफी भावुक नजर आए। उन्होंने स्वर्गीय अजय कुमार यादव के साथ बिताए समय और अपने प्रथम लोकसभा चुनाव में उनके द्वारा दिए गए अभूतपूर्व योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि अजय बाबू का जाना पार्टी और उनके व्यक्तिगत जीवन के लिए एक बड़ी क्षति है। इस अवसर पर मुख्य रूप से रविपाल सिंह यादव (पूर्व अपर अधिकारी), हरिपाल सिंह यादव (छिबरामऊ), सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, सर्वेश शाक्य, सपा नेता उदयभान यादव, बिट्टू यादव, जितेन्द्र यादव, डॉ. बीके गुप्ता, डॉ. आलोक दीक्षित, पप्पू यादव गुवरिया, बृजेश यादव (प्रधानाचार्य), यदुवेन्द्र सिंह (पूर्व प्रधान), धीरज सिंह यादव, सुरेश (बलदेव स्वीट हाउस) सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
