पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. बलराम सिंह यादव के ज्येष्ठ पुत्र अजय यादव का निधन

करंट विज़न संवाददाता
ताखा, इटावा

ताखा क्षेत्र के प्रसिद्ध राजनीतिक परिवार से एक दुखद समाचार सामने आया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय बलराम सिंह यादव के बड़े पुत्र और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय यादव (उर्फ गुड्डू भैया) उम्र लगभग 65वर्ष का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। अजय यादव का पार्थिव शरीर दिल्ली से उनके पैतृक निवास ग्राम खरगपुर सरैया लाया गया। रविवार को श्रीमती इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज खरगपुर सरैया में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। उनके बड़े पुत्र सार्दुल सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय लोग और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। मूल रूप से ताखा तहसील के खरगपुर सरैया निवासी अजय यादव जो कि श्रीमती इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज खरगपुर सरैया के प्रबंधक भी थे उन्होंने लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ दीं। वह भरथना विधानसभा क्षेत्र से तीन बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके थे।
क्षेत्रीय राजनीति में उनकी छवि एक सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के रूप में रही। उनके निधन पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे ताखा क्षेत्र और कांग्रेस पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया । उनकी अंत्येष्टि स्थल पर भारी भीड़ देखने को मिली।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *