पूर्व कैबिनेट मंत्री के पुत्र अजय कुमार यादव ‘गुड्डू’ का शांति हवन संपन्न, उमड़ा जनसैलाब

करंट विज़न संवाददाता
ताखा, इटावा।

ताखा क्षेत्र के प्रतिष्ठित परिवार से जुड़े अजय कुमार यादव ‘गुड्डू’ के आकस्मिक निधन के उपरांत सोमवार को उनके पैतृक गांव में शांति हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। खरगपुर सरैया स्थित श्रीमती इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रातः काल से ही लोगों का जुटना शुरू हो गया था। विधि-विधान के साथ शांति हवन संपन्न हुआ, जिसमें उपस्थित लोगों ने दिवंगत अजय कुमार यादव की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। अजय कुमार यादव ‘गुड्डू’, भारत सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. श्री बलराम सिंह यादव के सुपुत्र थे। उनका निधन बीते रविवार, 01 फरवरी 2026 को हो गया था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उनकी पत्नी श्रीमती पीयूषा यादव (पूर्व ब्लॉक प्रमुख, ताखा), पुत्र शार्दुल सिंह यादव (अधिवक्ता), सिद्धार्थ सिंह, भाई विजय सिंह यादव और विकास यादव सहित समस्त यादव परिवार मौजूद रहा। कॉलेज के प्रधानाचार्य बृजेश यादव एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। स्व. अजय कुमार यादव अपने सरल और मिलनसार स्वभाव के लिए क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन को ताखा और इटावा जनपद के लिए एक बड़ी व्यक्तिगत और सामाजिक क्षति बताया जा रहा है। शांति हवन में उपस्थित जनसमूह ने उन्हें एक कर्मठ और मृदुभाषी व्यक्तित्व के रूप में याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *