करंट विज़न संवाददाता
नई दिल्ली/अयोध्या- केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्री अयोध्या धाम स्थित हनुमान गढ़ी में मंगलवार को श्री हनुमान जी के दर्शन-पूजन किए। केन्द्रीय मंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि, हनुमानगढ़ी में भगवान श्री हनुमान जी का दर्शन करना मेरे लिए अत्यंत प्रेरणादायी और आध्यात्मिक अनुभव रहा। इस दौरान उन्होंने कहा कि, संकट मोचन भगवान श्री हनुमान जी सब पर अपनी कृपा की वर्षा करें। हर घर-आंगन में खुशहाली और समृद्धि हो, सबका मंगल और कल्याण हो यही प्रार्थना है।
