रामेश्वर धाम मंदिर मुडेरा में साप्ताहिक भागवत समापन के. बाद चला विशाल भंडारा चखा प्रसाद प्राप्त किया आशीर्वाद।

करंट विज़न संवाददाता

कानपुर देहात फरवरी माह. सनातन धर्म में श्रीमद् भागवत का सबसे बड़ा महत्व है भागवत कथा से भगवान कृष्ण की समस्त लीलाओं का ज्ञान बोध होता है पुराणों में स्पष्ट है कि भगवान कृष्ण भगवान विष्णु के अवतार हैं जो 16 कलाओं से अपने विभिन्न लीलाओं के द्वारा संदेश पूरी समाज में क्या जन-जन के हृदय में भगवान कृष्ण का वास होने का अनुभव होने लगता है। जिसका मन प्रभु में लग गया तो वह फिर किसी की शरण की आवश्यकता नहीं समझता है। इसी क्रम में विकासखंड झींझक की ग्राम सभा मुडेरा किन्नर निवासी साध्वी रमाकांती जो रामेश्वर धाम मंदिर की सेविका है जिसने अपने सारे जीवन को प्रभु के चरणों में समर्पित कर नव वर्ष से इसी रामेश्वर धाम पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कर रही है. सात दिवसीय भागवत का आयोजन समाप्त होते ही विशाल भंडारा चलाया गया। हमारे झींझक संवाददाता के अनुसार ग्राम मुंडेरा निवासिनी साध्वी राम कांति ने रामेश्वर धाम मंदिर पर 17 फरवरी से लेकर 23 फरवरी तक भागवत का आयोजन चलवाया 24 फरवरी को विशाल भंडारा में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया जहां दर्जनों ग्राम की मातायें बहनें पुरुषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया श्रीमद् भागवत कथा वाचक ब्रह्मचारी श्री शिव बली जी महाराज वृंदावन के द्वारा कथा श्रवण कराई गई जहां हजारों श्रद्धालुओं ने कथा का भरपूर आनंद उठाया। बड़ी बात यह है क्षेत्र की सैकड़ो कन्याओं को देवी रूप देकर भोजन कराया गया और दक्षिण दी गई वहीं क्षेत्र के सभी ब्राह्मणों को आमंत्रित कर सम्मान सहित भोजन ग्रहण कराया गया. साध्वी रामा कांति ने बताया कि प्रभु की इच्छा है जो नवी बार श्रीमद् भागवत और विशाल भंडारा का अवसर प्राप्त हुआ इस पावन स्थान पर रामेश्वर धाम मंदिर पर स्थापित मूर्तियों की सुंदरता और सजावट की झलक देखने योग्य बनती है यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष हो रहा है और होता रहेगा इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिव सिंह मनीष यादव करण यादव रजोल कुशवाहा प्रशांत श्रीवास्तव मोनू यादव नारायण यादव परम यादव सेजल यादव शीतल यादव सृष्टि ज्योति आदि लोगों ने श्रीमद् भागवत कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भूमिका अदा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *