अधिवक्ताओं ने कचहरी में किया होली मिलन का आयोजन

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बट वृक्ष धाम मंदिर पर वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश चंद दुबे ने होली मिलन समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं वादकारियों तथा कचहरी से जुड़े तमाम लोगों ने एक दूसरे के गुलाल अबीर लगाकर होली मिलन किया तथा बड़े बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया उक्त कार्यक्रम लगभग 2 घंटे तक निर्वाचित रूप से चला रहा वैसे कचहरी में काफी चहल-पहल दिखाई दी क्योंकि कल से न्यायपालिका 5 दिनों तक के लिए बंद रहेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से प्रबल प्रताप सिंह मनोज कुमार दीक्षित राजीव तिवारी मनोज कुमार दुबे महेश चंद्र संजय दुबे असित कुमार सौरभ यादव आलोक राजपूत विद्याराम कुशवाहा हाकिम सिंह राजपूत आदि तमाम लोग थे उक्त कार्यक्रम में जीसी शिवकुमार शुक्ला पूर्व शासकीय अधिवक्ता अब देश तिवारी डीबी अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी शासकीय अधिवक्ता आशीष तिवारी पूर्व महामंत्री साकेत शुक्ला महामंत्री नितिन तिवारी आदि सैकड़ो अधिवक्ता उक्त कार्यक्रम में शामिल हुए। अंत में सभी लोगों का आभार प्रकट किया। होली मिलन में मौजूद अधिवक्ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *