— व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक का हुआ आयोजन
current vision
इटावा। व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक नवीन कलैक्ट्रेट सभागार में एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव और एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें विभिन्न व्यापारिक समस्यायों पर चर्चा हुई।एडीएम ने बताया कि अगले हफ्ते से शहर के सबसे ज़्यादा अतिक्रमण वाले क्षेत्र को चिन्हित कर वहां अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के समक्ष शहर के नुमाइश के पास स्थित बच्चा पार्क में स्ट्रीट फूड जोन का प्रस्ताव रखा जिसका व्यापारी नेताओं ने स्वागत किया। जिला अध्यक्ष उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल आलोक दीक्षित ने मांग की कि बस अड्डा तिराहे पर लगने वाले जाम के मद्देनजर बसों की वन-वे व्यवस्था लागू की जाए, शहर से बाहर जाने वाले सभी भारी वाहन पक्के बाग की तरफ से ही बाहर जायें। इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष अशोक जाटव, महिला प्रदेश मंत्री मंजू लता द्विवेदी, महिला जिला अध्यक्ष शकीला बेगम, उद्योग मंच के जिला महामंत्री राहुल दीक्षित, युवा जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, प्रमित दीक्षित, सुमन यादव, राखी आदि व्यापारी नेताओं ने अपनी समस्या को रखा। सीओ सिटी अभय नारायण राय, सीओ ट्रैफिक राम गोपाल शर्मा, एसडीओ बिजली विभाग गगन अग्निहोत्री, इओ नगरपालिका संतोष मिश्रा, टीएसआई सूबेदार सिंह सहित रोडवेज, पीडब्ल्यूडी विभाग आदि के अधिकारी मौजूद रहे।
