फतेहपुर । शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से एडिशनल एसपी द्वारा थाना थरियांव क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। इस दौरान संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई तथा आमजनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। एडिशनल एसपी ने पुलिस कर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी निभाने, क्षेत्र में सतत निगरानी बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।इस अभियान से स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई और पुलिस की सक्रियता का सकारात्मक संदेश गया।
एडिशनल एसपी ने थाना थरियांव क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
