जनपद में अवैध खनन/परिवहन पर सतर्क दृष्टि रखते हुए गठित टास्कफोर्स द्वारा की गई कार्यवाही

करंट विज़न संवाददाता

कानपुर देहात के जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में खान अधिकारी ने बताया कि खनिज अनुभाग, जनपद कानपुर देहात द्वारा तहसील अकबरपुर के अन्तर्गत ईंट-भट्टा फर्म द्वारा स्वीकृत मात्रा से अधिक मिट्टी की निकासी करने पर 03 डम्फर पर कार्यवाही कर अर्थदण्ड रू-75,000 आरोपित कर राजकोष में जमा कराया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-2026 में माह जनवरी 2026 तक कुल राजस्व 3533 लाख रू० राजकोष में जमा कराया गया, जो कि पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में माह जनवरी 2025 तक जमा राजस्व 3034 लाख से 499 लाख अधिक है। जिलाधिकारी कानपुर देहात के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध खनन/परिवहन पर सतर्क दृष्टि रखते हुए गठित टास्कफोर्स द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *