बिजली चोरी करते पकड़े गए 6 लोगों के विरुद्ध हुई कार्यवाही

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। उपखण्ड अधिकारी ने विद्युत विभाग व विजलेंस टीम के साथ विद्युत उपकेंद्र फ्रेण्डस कॉलोनी द्वितीय पचावली के मोहल्लों में मॉर्निंग छापेमारी कर उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा। अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मण्डल इटावा ऋषभ देव, अधिशासी अभियन्ता के निर्देशन में उपखण्ड अधिकारी तृतीय गगन अग्निहोत्री एंव अवर अभियन्ता इन्द्रजीत पण्डित द्वारा विजलेंस टीम के साथ संयुक्त रूप से 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र फ्रेण्डस कॉलोनी द्वितीय पचावली से पोषित मुहल्ला अड्डा श्याम लाल में मॉर्निंग रेड की गई। रेड के दौरान 6 उपभोक्ताओं संजू यादव पुत्र लोभान सिंह, पुष्पेंद्र पुत्र सौदान सिंह, श्यामा देवी पत्नी मान सिंह, रूबी पत्नी सतीश, समता देवी पत्नी राजीव, पुत्ती देवी पत्नी बालेश्वर को अपने परिसर पर अतिरिक्त केबिल/मीटर बाईपास/बिना संयोजन के विद्युत चोरी करते पकड़ा। सभी की मौके पर विडियोग्राफी कर विद्युत अधिनियम की धारा 135 के अंतर्गत कार्यवाही की ही। बिजली चेकिंग करते एसडीओ, जेई व अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *