करंट विज़न संवाददाता
फतेहपुर। एसपी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कल्याणपुर पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस टीम द्वारा लगातार की जा रही सघन चेकिंग और मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। संबंधित प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
