करीब तीन दर्जन कर्मी प्रशिक्षण के लिए कानपुर कृषि विश्वविद्यालय भेजे गए …पूर्व कृषि राज्यमंत्री ने बस को हरी झंडी दिखा किया रवाना

इसकामुख्य उद्देश्य इनपुट डीलर्स को कृषकों के प्रति जागरूक और सक्षम बनाना है

करंट विज़न संवाददाता

दिबियापुर।नगर से शुक्रवार को डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन सर्विसेज (DAESI) योजना के तहत 30-40 कर्मियों को प्रशिक्षण के लिए कानपुर रवाना किया गया। पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत और नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रशिक्षण कृषि विश्वविद्यालय कानपुर और दलहन अनुसंधान केंद्र कानपुर में आयोजित किया जाएगा। इसकामुख्य उद्देश्य इनपुट डीलर्स को कृषकों के प्रति जागरूक और सक्षम बनाना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से कृषि से जुड़े इनपुट डीलर्स को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत बीज, उर्वरक प्रबंधन और किसानों को बेहतर परामर्श देने की जानकारी प्रदान की जाएगी। इससे कृषि क्षेत्र में जागरूकता और उत्पादन दोनों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *