नगर सहित ग्रामीण इलाकों में ईद-उल-फितर पर नमाज अदाःकड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज में हिस्सा

करंट विज़न संचाददाता

दिबियापुर।औरैया । नगर की जामा मस्जिद सहित क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज में हिस्सा लिया और देश में अमन-चैन तथा खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं।नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की सभी प्रमुख मस्जिदों, मदरसों और ईदगाहों पर सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। प्रत्येक स्थान पर नमाज का समय अलग-अलग निर्धारित किया गया था, जिसका पालन करते हुए लोगों ने अनुशासित तरीके से इबादत की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे पूरे क्षेत्र में भाईचारे का माहौल देखने को मिला। यह त्योहार करीब एक माह तक चले पवित्र रमजान के समापन का प्रतीक है। रमजान के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने रोजा रखकर इबादत की और आत्मशुद्धि का संदेश दिया। इस अवसर पर लोग नए कपड़े पहनकर नमाज अदा करने पहुंचे, वहीं बच्चों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। ईद मिलन समारोह में दिबियापुर विधानसभा के विधायक प्रदीप यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष दिबियापुर राघव मिश्रा,सहित सभासद गण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *