शुभारंभ करतीं सदर विधायक
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। कृषि उत्पादन मण्डी समिति, इटावा में स्वच्छ मण्डी–शुभ मण्डी अभियान के अंतर्गत दीपोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सदर विधायक सरिता भदौरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके द्वारा 1001 दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के किसानों को उपहार वितरित किए गए तथा मण्डी व्यापारियों एवं सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मण्डी परिसर में स्वच्छता, किसानों को जागरूक करना एवं उत्सव की भावना को बढ़ावा देना रहा।
