महंगाई के कारण की खरीदारी करने की क्षमता प्रभावित हुई – प्रो. रामगोपाल यादव

धनतेरस पर बाजार में खरीददारी करते प्रो. रामगोपाल यादव

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस समय महंगाई जबरदस्त है। आम आदमी सोने-चांदी के सिक्के या अन्य सामान खरीदने की स्थिति में नहीं है। महंगाई के कारण बाजारों में पहले जैसी भीड़ नहीं दिख रही है और लोगों की खरीदारी करने की क्षमता प्रभावित हुई है। धनतेरस के अवसर पर प्रो. रामगोपाल यादव शहर के प्रमुख बाजार पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी सालों पुरानी परंपरा के अनुसार चांदी का सिक्का खरीदा। वह हर साल धनतेरस पर बाजार आकर चांदी का सिक्का खरीदते हैं। इस बार भी उन्होंने अपनी परंपरा जारी रखी। खरीदारी के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि महंगाई इतनी अधिक है कि आम आदमी के लिए सोने-चांदी की खरीदारी करना मुश्किल हो गया है। लोगों के पास जरूरी सामान खरीदने के बाद त्योहार पर अतिरिक्त खर्च करने की स्थिति नहीं है। धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। इसी मान्यता और पारिवारिक परंपरा के चलते प्रो. रामगोपाल यादव हर साल इस अवसर पर इटावा के बाजार पहुंचकर चांदी का सिक्का खरीदते हैं। उनके बाजार पहुंचने पर स्थानीय व्यापारियों और लोगों के बीच भी चर्चा रही। इस दौरान सपा के प्रदेश सचिव गोपाल यादव, नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता समेत पार्टी के कई स्थानीय नेता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *