सांसद प्रो. रामगोपाल यादव सहित सपा नेताओं ने मतदान किया

 मतदान करने जाते सपा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने शुक्रवार सुबह 8 बजे सबसे पहले सैफई मतदान केंद्र पर आगरा खंड स्नातक निर्वाचन के लिए मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव का 2027 के विधानसभा चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा चुनाव पूरी तरह समाजवादी पार्टी के पक्ष में है। फर्जी मतदाता सूची को लेकर उठ रहे सवालों पर प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि अपने वोट की जिम्मेदारी मतदाता की भी है। मतदाता अपनी जिम्मेदारी को केवल अधिकारियों के भरोसे नहीं छोड़ सकते। उन्होंने मतदाता सूची से जुड़े मामलों में मतदाताओं की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया। रामगोपाल यादव के साथ वोट डालने के लिए सैफई ब्लॉक प्रमुख और लालू प्रसाद यादव की समधन मृदुला यादव भी मतदान स्थल पर पहुंची और वोट डाला। सपा से फिरोजाबाद सांसद अक्षय यादव और उनकी पत्नी ने भी मतदान किया। इसी के साथ एमएलसी मुकुल यादव अपनी पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे।इसी क्रम में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एंव प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी गोपाल यादव ने परिवार सहित आगरा खंड स्नातक निर्वाचन के लिए मतदान किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *