दीन मोहम्मद दीन जागीर को सम्मानित करते डॉ. मनोज यादव, महाराम सिंह व अन्य
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। स्व. रामदेवी की 42वीं पुण्यतिथि पर पुत्र महाराम सिंह मृदुल के संयोजन में कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित डॉ. पदम सिंह पद्म ने की। मुख्य अतिथि जेके हॉस्पिटल के डॉ. मनोज यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम सतीश यादव प्रबंध निदेशक सुदिति ग्लोबल एकेडमी और यश भारती प्राप्त दीन मोहम्मद दीन जागीर मैनपुरी के संरक्षकत्व तथा डॉ. कुश चतुर्वेदी के संचालन में संपन्न हुआ। पांच हजार रुपये का स्वर्गीय बांके लाल यादव सारस्वत पुरस्कार इस वर्ष दीन मोहम्मद दीन जागीर को प्रदान किया गया। बलदेव मथुरा से आए गीतकार नारायण सिंह और राया मथुरा से पधारे ब्रजभाषा के विख्यात कवि डॉ. अंजीव अंजुम ने अपने छंदों से समां बांध दिया। इसके अलावा हास्य-व्यंग्य कवि मुन्नालाल सौरभ, ओज के राष्ट्रीय कवि रोहित चौधरी, डॉ. पदम सिंह पद्म, दीन मोहम्मद दीन, डॉ. कुश चतुर्वेदी, बदन सिंह मस्ताना, उदयवीर सिंह यादव, प्रेमचंद प्रेम, संजू सूर्यम, कुमारी शिवालिनी यादव और भोपाल सिंह अद्भुत ने काव्य पाठ किया। मुख्य अतिथि डॉ. मनोज यादव ने बांसुरी वादन से सभी को भावविभोर कर दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में किसान चेतन चैनल संचालक डॉ. दुर्गेश बैठा, डॉ. जेपी यादव करहल, डॉ. बृज गोपाल यादव, समाजसेवी कृष्णकांत यादव, एडवोकेट अशोक यादव, रमेश चंद्र जैन आदि मौजूद रहे। अंत में महाराम सिंह मृदुल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
