संगठन की मजबूती ही सफलता का आधार – शिवपाल सिंह यादव

 बूथ पर मतदाता सूची देखते शिवपाल सिंह यादव

करंट विज़न संवाददता

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विधायक जसवंतनगर शिवपाल सिंह यादव ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का दौरा कर मतदाता सूची की जांच, वोट चेकिंग एवं संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। विधायक शिवपाल सिंह यादव ने बूथ स्तर पर संगठन की स्थिति का जायजा लिया तथा कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी जिम्मेदारियों और संगठन को मजबूत बनाने के विषय में चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जन-जन तक पहुचने, मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने और बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके समर्पित कार्यकर्ताओं, सशक्त बूथ प्रबंधन और जनता के साथ निरंतर संवाद से सुनिश्चित होती है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ करे ताकि संगठन की गतिविधिया प्रभावी ढंग से संचालित हो सकें। शिवपाल सिंह यादव के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, मतदाता सूची की जाँच में सजग रहने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। यह दौरा संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करने, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *