त्यौहारों के दृष्टिगत एसडीएम सदर एवं सीओ सैफई ने दिए आवश्यक निर्देश

थाना बसरेहर में आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। आगामी त्यौहार दशहरा, नवरात्रि एवं दीपावली के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक एवं क्षेत्राधिकारी सैफई कुशलपाल सिंह द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द एवं भाईचारा कायम रखने तथा व्यापारिक गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित कराने के उद्देश्य से थाना बसरेहर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के व्यापारीगण, रामलीला कमेटी के सदस्य, दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने वाली समितियों के पदाधिकारी/सदस्य, आतिशबाजी विक्रेता एवं डीजे संचालक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत *बाजारों में भीड़-भाड़, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, दुकान/प्रतिष्ठान संचालन, आतिशबाजी विक्रय हेतु निर्धारित स्थान तथा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही शासन द्वारा जारी आदेशों एवं निर्देशों से सभी उपस्थित जनसामान्य को अवगत कराते हुए *किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की रोकथाम एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।कस्बा बसरेहर में संचालित रामलीला कमेटी के सदस्यों को सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं डीजे संचालकों को निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुरूप संचालन करने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *