यूपीआई ट्रांजैक्शन पर चार्ज लगाने से व्यापारियों में आक्रोश

उद्योग व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। आगामी 15 अक्टूबर से दो हजार से अधिक यूपीआई ट्रांजैक्शन पर .04 प्रतिशत ट्रांजैक्शन चार्ज व्यापारियों पर जोड़ देने के आदेश के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान और जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया। ज्ञापन में देश के प्रधानमंत्री से व्यापारियों ने मांग की कि व्यापारी पर पहले ही अनेकों प्रकार के कर लगाए गए हैं यूपीआई पर ट्रांजैक्शन शुल्क लगाए जाने से व्यापार की गति कम होगी जिससे बाजार में मंदी क्या एक नया दौर आरंभ होगा तथा सरकार को भी राजस्व की हानि होगी व्यापार हित में आपसे अनुरोध है कि यूपीआई ट्रांजैक्शन पर लगाए जा रहे शुल्क वापस लिए जाने के निर्देश जारी किए जाएं व्यापारियों का कहना है कि देश के व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया और कैशलेस इकोनॉमी के सपने को साकार करने के लिए दिन-रात मेहनत की है। गली-कूचे के छोटे से छोटे दुकानदार ने भी बिना किसी झिझक के यूपीआई को अपनाया। आज जब देश का व्यापार पूरी तरह डिजिटल लेनदेन पर निर्भर हो चुका है, तब सरकार द्वारा इस पर टैक्स लगाने का विचार करना व्यापारियों के साथ एक बड़ा धोखा है। “यूपीआई पर किसी भी प्रकार का कर लगाने से न केवल व्यापार जगत प्रभावित होगा, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था फिर से नकदी लेनदेन की तरफ लौट जाएगी। संगठन ने सरकार से मांग की है कि डिजिटल लेनदेन को पूरी तरह से मुफ्त और सुरक्षित बनाए रखा जाए, ताकि छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न रुक सके और देश का आर्थिक ढांचा सुदृढ़ बना रहे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हाजी शेख आफताब, अशोक जाटव, हाजी हन्नान मंसूरी,चमन वारसी, रियाज अब्बासी, सोनू अग्रवाल, उघोग मंच जिला अध्यक्ष राहुल दीक्षित, कुलदीप शर्मा, ईबादुर्हमान, धर्मेन्द्र प्रजापति, सिकंदर वारसी, ताहा शालीमार, बृजेश राठौर, शेख नबाब, धर्मेन्द्र यादव, हफीज खान, लखन सोनी, आफताब खान, देव गुप्ता, मुदित दीक्षित, आमिर, हिमांशु श्रीवास्तव आदि व्यापारी मौजूद रहे।अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते व्यापारी नेता सर्वेश चौहान, आलोक दीक्षित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *