कार्यक्रम में बोलते प्राचार्य डा. महेंद्र सिंह
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। के.के. महाविद्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत युवाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन के सहयोग से एक विशेष कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ।कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह ने सेवायोजन कार्यालय से आये अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बदलती परिस्थितियों के अनुसार अपने कैरियर का चुनाव करने, स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और उसकी प्राप्ति के लिए निरंतर खुद को अपडेट करने के लिए प्रेरित किया।विपिन कुमार जिला सेवायोजन अधिकारी ने युवाओं को उनके कैरियर की सही दिशा चुनने, अपनी छिपी हुई प्रतिभा को पहचानने और रोजगार के बेहतर अवसरों तक पहुँचने के बारे में अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारी दी। शीबा खान काउंसलर जिला सेवायोजन कार्यालय कानपुर ने जिला सेवायोजन कार्यालय की कार्यप्रणाली, रोजगार मेले, कैरियर मार्गदर्शन, कौशल विकास और विभिन्न रोजगारपरक गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रो. शैलेंद्र शर्मा प्राचार्य चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय हैवरा ने विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद करते हुए कैरियर चयन की प्रक्रिया और विभिन्न क्षेत्रों में निहित रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी ।दीपक कुमार सिंह काउंसलर ने विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए उपयोगी परीक्षाओं और उनकी तैयारी की रणनीतियों से विद्यार्थियों को अवगत कराया ।कार्यक्रम का संचालन अर्थशास्त्र विभाग की प्रो. पद्मा त्रिपाठी द्वारा किया गया। अंत में प्लेसमेंट सेल के प्रभारी प्रो. आर.एस. यादव ने सभी अतिथियों और वक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रो० ओम कुमारी, प्रो० मनोज गुप्ता, प्रो. सुनील सिंह सेंगर, प्रो. शाजिया अख्तर, प्रो. अनिल त्रिपाठी, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. जी.एस. गुप्ता, डॉ. सनोज यादव, डॉ० सुशील कुमार, डॉ. मिथिलेश सिंह सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
