प्रधानाचार्य सौरभ दुबे को मान्यता पत्र देते कर्नल उपेंद्र द्विवेदी एवं सूबेदार मेजर कपिल देव
करंट विज़न संवाददता
इटावा।सेवन हिल्स इंटर कॉलेज के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि विद्यालय को एनसीसी की मान्यता प्राप्त हुई। इस उपलब्धि से विद्यालय के विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व,देशभक्ति एवं व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे। इस अवसर पर 4 यूपी बटालियन एनसीसी के कर्नल उपेंद्र द्विवेदी एवं सूबेदार मेजर कपिल देव द्वारा विद्यालय की मान्यता से संबंधित एफिलिएशन की प्रति विद्यालय के प्रधानाचार्य सौरभ दुबे को सौंपी गई। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि एनसीसी से जुड़ने के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, साहस,नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्र सेवा की भावना को और अधिक विकसित करने का अवसर मिलेगा।विद्यालय के चेयरमैन शिव किशोर दुबे, ट्रस्टी सुनील राजपूत एवं प्रधानाचार्य सौरभ दुबे ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया तथा एनसीसी से जुड़ने वाले विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
