वोट-चोरी से नाराज कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला

 वोट चोरी के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता

करंट विज़न संवाददता

इटावा। विगत काफ़ी लंबे समय से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश में हो रहे बड़े स्तर पर वोट चोरी के ख़ुलासे करते रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवाह्न पर इसी वोट चोरी के खुलासों के संबंध में देशव्यापी आक्रोश प्रदर्शन के तहत प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व विधायक के निर्देशानुसार मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ़्तारी की मांग तथा उनके निर्णयों की समीक्षा हेतु ज़िला स्तर पर विरोध मार्च आयोजित किया गया। जनपद के आक्रोशित कांग्रेसियों ने ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में नगर पालिका चौराहे पर देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि पिछले 10 महीनों के दौरान दो निर्वाचन आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा लिए गए एक तरफा निर्णयों पर कम से कम 14 बार औपचारिक आपत्ति दर्ज़ की। इन आपत्तियों में बार-बार यह मुद्दा उठाया गया कि बड़े स्तर पर ज्ञानेश कुमार वोट-चोरी करवा रहे हैं किंतु इसका कोई भी संज्ञान नहीं लिया गया। प्रदेश प्रवक्ता प्रेरणा ज़ुबैरी ने कहा कि जब चुनाव आयोग के अपने ही अधिकारी अपने सीनियर अधिकारी पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है तो अब कुछ भी कहना या सुनना शेष नहीं रह जाता उन्होंने कहा कि वोट-चोरी सिर्फ वोट-चोरी नहीं है यह इस देश की जनता के सबसे बड़े अधिकार का हनन है। इसके लिए जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गिरफ़्तार नहीं हो जाते तब तक कांग्रेस पार्टी अपने नेता राहुल गांधी के आवाह्न पर लगातार देश व्यापी आंदोलन और धरना प्रदर्शन करती रहेगी। पुतला दहन करने वालों में प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे,पीसीसी मेंबर प्रमोद शंखवार, अतुल आक्रोश, पीसीसी मेंबर प्रशांत तिवारी, ज़िला उपाध्यक्ष सतीश नागर, ज़िला महासचिव, अम्बुज त्रिपाठी, पीसीसी मेंबर अरुण यादव, शहर महासचिव अवनीश वर्मा, सरवर अली, विधानसभा यूथ अध्यक्ष नसरेन्द्र यादव, अरशद अली, आशीष यादव यूथ अध्यक्ष औरैया, कमलेश वर्मा, अमन तिवारी, इंतख़ाब आलम, धर्मेंद्र कुमार पुनिया आदि लोग शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *