सेवा संकल्प अभियान यात्रा में उपस्थित भाजपा नेता
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा एवं जनसेवा को समर्पित ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि तक (वाराणसी से वडनगर तक)’ सेवा संकल्प अभियान यात्रा के बकेवर नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। क्षेत्र प्रभारी शंकर लाल लोधी एवं क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी के पहुंचने पर पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ अतिथियों का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने अतिथियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। स्वागत के बाद सेवा संकल्प अभियान यात्रा देवराज पहुंची। इसके बाद क्षेत्र प्रभारी शंकर लाल लोधी एवं क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा के बकेवर स्थित निवास पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के मूलमंत्रों और सेवा कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी ने बकेवर डिग्री कॉलेज में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन जिला कार्यसमिति सदस्य आदित्य मोहन शर्मा ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, रघुराज शाक्य, पूर्व विधायक सावित्री, जिला कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा अनुज केआर ठाकुर, मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान, मंडल महामंत्री अंकित ऋषिवर, दीपक राजपूत, अमन, रिंकु श्रीवास्तव, कमलेश कठेरिया समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
