

करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
इटावा। करोड़ों-अरबों रुपये की संपत्ति और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के भरोसे व्यापारी रात में अपने प्रतिष्ठान बंद कर घरों को लौटते हैं। ऐसे में बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रिय गश्त व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण है।देर रात इटावा के सराफा बाजार सहित प्रमुख बाजार क्षेत्रों में एसपी सिटी श्री अभय नाथ त्रिपाठी आईपीएस स्वयं गश्त और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए।दिनभर फरियादियों की समस्याओं के समाधान, पुलिस परेड, मैराथन बैठकों और अन्य प्रशासनिक व्यस्तताओं के बावजूद देर रात बाजारों में पुलिस की सक्रियता यह दर्शाती है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस लगातार सतर्क है।व्यापारिक क्षेत्रों में देर रात पुलिस की मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापारियों और आमजन में भरोसा बढ़ता है।
इटावा पुलिस की सक्रिय रात्रि गश्त सराहनीय।
