
करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
इटावा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार आज जिला अस्पताल, इटावा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी इटावा की जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता जी ने फीता काटकर विधिवत किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए कहा कि रक्तदान से हम जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
रक्तदान शिविर के उपरांत जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता जी ने जिला अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें फल वितरित किए। उन्होंने सभी मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना की।
उन्होंने कहा कि “सेवा ही संकल्प और जनसेवा ही हमारा धर्म है। रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना हम सभी का सौभाग्य है। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा और समर्पण की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।”
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं रक्तदान शिविर में सहभागिता करने वाले स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
