मिशन शक्ति पुलिस महिला व्यापारीयों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया

 महिला व्यापारियों को जागरूक करती पुलिस व व्यापारी नेता

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 द्वितीय चरण एवं साइबर सुरक्षा के अंतर्गत उद्योग व्यापार प्रतिनिधि द्वारा महिला व्यापारीयों का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिला व्यापारीयों को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त टीम द्वारा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें बताया गया कि किसी भी अंजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी साझा न करें तथा किसी संदिग्ध/अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें। साथ ही ऑनलाइन लेन-देन एवं सोशल मीडिया के उपयोग के दौरान सतर्कता बरतने हेतु भी प्रेरित किया गया, कार्यक्रम में इंस्पेक्टर क्राइम कृष्ण मुरारी, कोतवाली मिशन शक्ति प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुंवर नंदनी सहित व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित, जिला महामंत्री अभय टंडन, जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष अशोक जाटव, शेख आफताब, हाजी अजीम वारसी, मनोज कठेरिया, चमन वारसी, महिला प्रदेश मंत्री मंजू लता द्विवेदी, महिला शहर अध्यक्ष पूर्वी सक्सेना, ममता दुबे, चित्रा परिहार, तनु वर्मा, ज्योति पालीवाल, रोशनी वर्मा, वंदना वर्मा, टीना गौतम, करिश्मा ठाकुर, रानी बघेल, मेहताब, खुशी सक्सेना, रियाज अब्बासी, सुनील कुशवाहा, सोनू अग्रवाल, ताहा शालीमार, रहमान, धर्मेन्द्र यादव, हफीज खान सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे। इससे पूर्व व्यापारी नेताओं ने पुलिस टीम को पटका, प्रतीक चिन्ह आदि देकर सम्मानित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *