जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वेन्द्र सिंह चौहान ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। महात्मा ज्योतिवाफुले स्पोर्टस स्टेडियम में एसडी इंटर कालेज व इस्लामिया इंटर कालेज के संयुक्त संयोजन में जनपदीय माध्यमिक विद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वेन्द्र सिंह चौहान ने किया। प्रतियोगिता में 46 किग्रा वर्ग में अवनीश कुमार इस्लामिय इण्टर कालेज ने प्रथम, 50 किग्रा वर्ग में आयोष यादव इस्लामिया इण्टर कालेज ने प्रथम, 66 किग्रा वर्ग में देव राठौर केके इण्टर कालेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अण्डर 14 में आर्यन सनातन धर्म इण्टर कालेज ने प्रथम, शिवांश, जितेन्द्र धनगर सनातन धर्म इण्टर कालेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय इण्टर कालेज इटावा के प्रधानाचार्य डॉ. दीपक सक्सेना, चित्र गुप्त इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य उमेश यादव, प्रधानाचार्य इन्दिरा गाधी इण्टर कालेज खरगपुर सरैया बृजेश यादव, प्रधानाचार्य जिला पंचायत इण्टर कालेज, हैवरा शिव कुमार आदि उपस्थित रहे तथा खिलाड़ियों को पुरूस्कार वितरण प्रान्तीय शिक्षा अधिकारी डॉ. मुकेश यादव द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता के सयोजक संजय कुमार शर्मा प्रधानाचार्य सनातन धर्म इण्टर कालेज तथा सह संयोजक गुफरान अहमद प्रधानाचार्य इस्लामिया इण्टर कालेज ने संयुक्त रूप से सभी अतिथियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया तथा खिलाड़ियों से सभी खेलों में प्रतिभाग करने की अपील की। प्रतियोगिता को सफलता के साथ सम्पन्न कराने में प्रशिक्षक बोक्सिंग रूखसार बानो, नाजिश इकबाल, शहिद अख्तर, राजेश कुमार चौधरी, आलोक विधौलिया, जितेन्द्र प्रताप सिंह, मनोज कुमार, अखिलेश बाबू, दीपक दुबे आदि का सक्रीय सहयोग रहा। बोक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्नता के बाद संयोजक संजय कुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। खिलाड़ियों के साथ अतिथि, आयोजक व बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।
