मण्डलीय हाकी प्रतियोगिता में कानपुर व इटावा की टीम ने फहराया परचम

इस्लामिया कालेज के अतहर हुसैन स्पोर्टस स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। इस्लामिया इण्टर कालेज के अतहर हुसैन स्पोर्टस स्टेडियम में स्कूल मण्डल हाकी प्रतियोगिता 14 एवं 17 वर्ष बालक एवं बालिकाओं की प्रतियोगिता का आयोजन आयोजन किया गया।प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक डा. दीपक सक्सेना एवं महामंत्री प्रधानाचार्य परिषद संजय कुमार शर्मा प्रधानाचार्य एसडी इंटर कालेज ने संयुक्त रूप से खिलाडी छात्र छात्राओं से हाथ मिलाकर किया। प्रथम मैच बालक कानपुर एवं फरूखाबाद के बीच खेला गया जिसमें कानपुर 2 गोल से विजेता रही जिसमें कानपुर से फजील और यासीन ने गोल किए। फरूखाबाद से प्रशान्त ने एक गोल किया। दूसरा मैच इटावा कानपुर बालक में कानपुर विजेता रहा तथा तीसरे मैच इटावा कानुर बालिकाओं के बीच खेला गया जिसमें इटावा की बालिकाओं की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में कानपुर नगर बालक बालिकाए इटावा बालक बालिकाए एवं फरूखाबाद से केवल बालकों ने प्रतिभाग किया। कानपुर के टीम मैनेजर एवं कोच के रूप में सैय्यद सऊद अली हलीम मुस्लिम कालेज कानपुर मौनिका सिंह, कल्पना अग्निहोत्री, रफाकत अहमद टीम के साथ पधारे तथा फरूखाबाद से टीम लेकर प्रशिक्षक कुलदीप सिंह आये इटावा से तनवी गुप्ता तथा नाजिश इकबाल और शाहिद अख्तर का सराहनीय योगदान रहा।प्रधानाचार्य इस्लामिया इंटर कालेज गुफरान अहमद ने सभी अतिथियों एवं बाहर से आए हुए कोच एवं मैनेजर का माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। कुशल संचालन डा. कुश चतुर्वेदी एवं मु. अतीक ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में विजेता टीमें मुरादाबाद मण्डल के रामपुर जिले में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता में इस्लामिया कालेज का समस्त स्टाफ एवं कई प्रधानाचार्यों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई शिव शंकर त्रिपाठी प्रधानाचार्य महेवा, डा. उमेश चित्रगुप्त इंटर कालेज, शिव कुमार हैंवरा इंटर कालेज, ब्रजेश यादव प्रधानाचार्य खरगपुर सरैय्या, डा. सर्वेश चतुर्वेदी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते व विजेता टीम के साथ प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक डा. दीपक सक्सेना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *