शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए डॉ. कैलाश यादव लुधियाना में हुए सम्मानित

लुधियाना में डा. कैलाश यादव को सम्मानित करते यूनिवर्सिटी के चेयरमैन चरणजीत सिंह

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति निरंतर समर्पण के लिए डॉ. कैलाश चंद्र यादव को सी टी यूनिवर्सिटी लुधियाना में आयोजित कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान की सराहना की गई। इस अवसर पर सीटी यूनिवर्सिटी के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी एवं विश्वविद्यालय के कुलपति ने डॉ. कैलाश चंद्र यादव को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में शिक्षा जगत से जुड़े अनेक शिक्षाविद्, विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।डॉ. कैलाश चंद्र यादव लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, अनुशासन, संस्कार, नेतृत्व क्षमता एवं आधुनिक तकनीकी ज्ञान से जोड़ने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनका मानना है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जिम्मेदार, संवेदनशील, आत्मनिर्भर और सक्षम नागरिक बनाना है। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. कैलाश चंद्र यादव ने सीटी यूनिवर्सिटी के चेयरमैन श्री चरणजीत सिंह चन्नी, कुलपति एवं समस्त विश्वविद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव का विषय होने के साथ शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा भी है। विश्वविद्यालय के इस सम्मान से शिक्षा जगत में डॉ. कैलाश चंद्र यादव के योगदान को एक नई पहचान मिली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *