जन शिक्षण संस्थान में शान से लहराया तिरंगा

 ध्वजारोहण करते रविन्द्र चौहान व हरि नारायण बाजपेई

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान कार्यालय मकसूदपुरा में स्वतंत्रता दिवस पर निदेशक रवीन्द्र चौहान एवं निवर्तमान निदेशक हरि नारायण बाजपेई ने शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्र की एकता के प्रतीक तिरंगे का ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर निदेशक रवीन्द्र चौहान ने कहा कि आज हम जिस तिरंगे की छांव में खड़े हैं, वह हमें जीवन जीने का सही तरीका और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराता है। उन्होंने कहा कि तिरंगे का केसरिया रंग देश की शक्ति और साहस का प्रतीक है, सफेद रंग शांति, सद्भावना और सभी धर्मों के सम्मान का संदेश देता है। हरा रंग देश के विकास एवं समृद्धि का प्रतीक है, जबकि तिरंगे के मध्य स्थित अशोक चक्र हमें निरंतर आगे बढ़ने और कर्मशील बने रहने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रशिक्षणार्थी देशभक्ति की भावना के साथ उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के अवसर पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी यश कश्यप, अमन चतुर्वेदी, अनुज कुमार, सुशीला देवी, शिवम कश्यप, अनुराग तिवारी, संगीता सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *