
करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
इटावा। रामदास उत्सव गार्डन में लोकप्रिय पूर्व विधायक स्वर्गीय महेंद्र सिंह राजपूत जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए तथा उनके व्यक्तित्व, जनसेवा और समाज के प्रति योगदान को भावपूर्ण स्मरण किया।
स्व. महेंद्र सिंह राजपूत जी को विनम्र श्रद्धांजलि। जनसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। उनकी स्मृतियां हम सभी के बीच सदैव जीवित रहेंगी।
समाजवादी पार्टी परिवार की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
