
करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
उदी/इटावा। बढ़पुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत गाती के रम्पुरा गांव में गौ सेवा एवं जनहितकारी समिति द्वारा गमा देवी थान पर स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य ने ध्वजारोहण किया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति का परिचय दिया। श्री शाक्य ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से सेवा कार्यों में आगे आकर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजक संस्था के अध्यक्ष आशीष कुमार ने युवाओं को संस्था से जोड़ने के लिए गांव-गांव अभियान चलाने की बात कही। संस्था के संरक्षक अशोक शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान रतन सिंह ने की तथा संचालन मुल्तान सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अरुण कुमार, धीरेन्द्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, रामदीन, रामदास, अंकित, सुधीर, योगेंद्र, गोपाल सहित अनेक ग्रामीण एवं गणमान्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
