फोटो कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण व विजेता छात्र छात्राएं
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। नारायन काॅलेज आफ साइंस एण्ड आर्ट्स में विद्यार्थियों में अनुशासन प्रबन्धन के विकास हेतु विधार्थी परिषद का गठन हुआ, विजयी छात्र/छात्राओं को उनके दायित्व बोध की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सूबेदार मेजर रघुराज सिंह, विशिष्ठ अतिथि सूबेदार मेजर कृपाल सिंह, सूबेदार सतनाम सिंह, सीएचएम शिवा, डा.अनिकेत एचओडी एनसीसी, डा.श्रेता तिवारी डायरेक्टर एनजीआई एवं पूनम शर्मा, प्रधानाचार्य डाॅ.धर्मेन्द्र शर्मा द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। शपथ ग्रहण में स्कूल कैप्टन गर्ल्स आयुषी वर्मा, स्कूल कैप्टन बाॅयज आराध्य दुबे,हेड बाॅय रितिक यादव,हेड गर्ल तान्या कुशवाहा,स्पोर्टस कैप्टन बाॅयज सार्थक शक्ति,स्पोर्टस कैप्टन गर्ल्स काल्या वर्मा,सी.सी.ए. कैप्टन बाॅयज अंशुमन, सी.सी.ए.कैप्टन गर्ल्स आराध्या भदौरिया, एकेडमिक कैप्टन बाॅयज अंजनेय मिश्रा,न एकेडमिक कैप्टन गर्ल्स वंशिका तिवारी, डिसीपिलीन कैप्टन बाॅयज कौशल यादव, डिसीपिलीन कैप्टन गर्ल्स कुमारी अंशुल,मेंटीनेंस कैप्टन बाॅयज हर्ष व मेंटीनेंस कैप्टन गर्ल्स खुशी शर्मा आदि ने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा,परस्पर भाईचारा व नैतिक मूल्यों एवं स्वच्छता की भी शपथ ली। मुख्य अतिथि सूबेदार मेजर रघुराज सिंह एवं प्रधानाचार्य डाॅ.धर्मेन्द्र शर्मा ने विजयी हुए सभी छात्र-छात्राओं को बैज लगाकर उन्हें उनके दायित्वों से अवगत कराया। इस अवसर पर छात्र परिषद के सभी सदस्यों, सभी हाउस कैप्टन और उनकी टीम के सदस्यों द्वारा स्पोर्ट्स शिक्षक यादवेन्द्र पाल एवं सन्दीप यादव नृत्य प्रशिक्षक ने मंच पर शानदार सामंजस्य स्थापित कराया।कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल काॅर्डिनेटर उरूसा रिज़वान, हाउस कार्डिनेटर वैदेही ठाकुर,सीमा मिश्रा,सी.सी. ए. इन्चार्ज ऋतु कनौजिया, रूपेश कुमार,सचिन तिवारी टाॅनी सायमन,कृष्णकान्त सुमित वर्मा आदि अध्यापकों का सहयोग रहा।
