इब्जा की जिला कार्यसमिति बैठक सम्पन्न, सर्राफा कारोबारियों को जोड़ा जाएगा

 इब्जा की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। इंडिया बुलियन एण्ड ज्वैलर्स एसोसिएशन (इब्जा) की जिला कार्यसमिति की बैठक संगठन के संरक्षक कपिल वर्मा के प्रतिष्ठान पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता इब्जा के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष नवीन अग्रवाल, संचालन जिला सेक्रेटरी राजीव चन्देल ने किया। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यसमिति के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जनपद के अधिक से अधिक सर्राफा कारोबारियों को इब्जा से जोड़ा जाएगा तथा नए सदस्यों को संगठन की ओर से सदस्यता प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। बैठक में संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक स्तर पर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से इब्जा पदाधिकारियों की सूची सभी संबंधित सरकारी विभागों को भेजने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस अवसर पर इब्जा इमरजेंसी कमेटी के प्रदेश सह प्रभारी आकाशदीप जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओंकार प्रसाद मथुरिया, विशेष आमंत्रित सदस्य तरुण जैन, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, उपाध्यक्ष हरीश जौहरी, राजेश सोनी, मनोज जैन,अजय कुमार वर्मा,संयुक्त सचिव सचिन वर्मा, बलबीर सिंह, शुशील यादव, सदस्य विशाल वर्मा, शिवम वर्मा, राहुल गुप्ता, विपिन वर्मा, आशीष वर्मा, सहित जिला कार्यसमिति के पदाधिकारी एवं अन्य सर्राफा कारोबारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *